तहसील मुख्यालय तथा आसपास के इलाकों में सोमवार दोपहर बाद हुई बारिश से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा। इस दौरान पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार की चोटियों में हिमपात हुआ। निचले इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे और तेज हवा चलने से ठंड का आभास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें गिर सकती हैं।