फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: माह में एक दिन मुनस्यारी में मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Sun, 02 Apr 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। विकासखंड मुनस्यारी की गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए अब पिथौरागढ़ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड केंद्र स्थापित कर दिया गया है। यहां रविवार को 71 अल्ट्रासाउंड किए गए।
विज्ञापन


सीमांत क्षेत्र से 135 से 215 किमी की दूरी तय कर महिलाओं सहित अन्य लोगों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पिथौरागढ़ अस्पताल जाना पड़ता है। भीड़ अधिक होने के कारण महिला अस्पताल में गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड करने में भारी दिक्कत होती है। साथ ही सुदूरवर्ती क्षेत्रों से पहुंचने में देरी होने के कारण सीमांत क्षेत्र की गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड करने में कभी-कभी दो दिन वहीं रुकना पड़ता है। निजी अस्पताल में कराने पर आर्थिक बोझ पड़ता है।

इस समस्या को जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने जिला पंचायत की बैठक में प्रमुखता से उठाया था। सीएमओ डॉ.एचएस ह्यांकी की पहल पर मुनस्यारी की गर्भवतियों को माह में एक दिन निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। रविवार को जिपं सदस्य मर्तोलिया ने सीएचसी मुनस्यारी में इस सेवा का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने इस सेवा के लिए डीएम रीना जोशी, सीडीओ वरुण चौधरी और सीएमओ का जनता की ओर से आभार जताया।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि गर्भवतियों एवं भर्ती मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा निशुल्क है। अन्य मरीजों को सरकारी दर के मुताबिक 570 रुपये यूजर चार्ज देना होगा। उन्होंने कहा कि यह सुविधा प्रत्येक माह एक दिन अस्पताल में उपलब्ध रहेगी। इस दौरान हरकोट के पूर्व प्रधान खुशाल सिंह जेष्ठा आदि थे।


अल्ट्रासाउंड टीम का सम्मान
मुनस्यारी। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने अल्ट्रासाउंड टीम के सदस्य रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शैलेंद्र कुमार, महादेव डायग्नोसिस केंद्र के पवन शर्मा सहित अन्य स्टाफ को जोहारी टोपी और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें