फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: व्यापारी के हमलावर की गिरफ्तारी न होने पर बंद रहा मुनस्यारी बाजार

विज्ञापन
मुनस्यारी में हमलावर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार बंद रहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। व्यापारी से लूट का प्रयास करने और विफल होने पर हमला करने वाले को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर व्यापारियों रविवार को मुनस्यारी बाजार बंद रखा। व्यापार संघ महासचिव प्रमोद द्विवेदी ने चेतावनी दी कि यदि हमलावर की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा।


बृहस्पतिवार रात करीब 8.30 बजे दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी भगत सिंह मर्तोलिया की आंखों में मिर्च डालकर अज्ञात नकाबपोश ने उनके साथ लूट की कोशिश की थी। लूट में नाकाम रहने पर हमलावर ने व्यापारी के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उन्हें घायल कर दिया था। इस मामले में गत दिवस भी व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव कर हमलावर की गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। व्यापारियों का कहना है कि शांत क्षेत्र में इस तरह की घटना होना चिंता का विषय है। रविवार को व्यापारियों ने बाजार पूरी तरह बंद रखा। बाजार बंद होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध की जांच की लेकिन व्यापारी मर्तोलिया ने उसकी पुष्टि नहीं की। थानाध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि जांच-पड़ताल जारी है। शीघ्र हमलावर गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन


सीएम के नोडल अधिकारी ने एसपी से की बात
मुनस्यारी। मुख्यमंत्री के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह से वार्ता कर हमलावर को गिरफ्तार करने के लिए कहा। उन्होंने पर्यटन नगरी में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्पेशल पुलिस टीम बनाकर क्षेत्र में भेजने पर भी जोर दिया। एसपी ने उन्हें जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें