भट्टीगांव वार्ड का भ्रमण के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते नगर पालिका अध्यक्ष हेमंती पंत। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर पालिका अध्यक्ष हेमंती पंत ने भट्टीगांव वार्ड का भ्रमण किया। लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। पालिकाध्यक्ष ने लोगों को उनकी समस्याओं का जल्द निवारण करने के लिए आश्वस्त किया। वहां पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, सुनील पंत, पार्षद ईश्वरी सिंह, महेश सिंह बोहरा, नंदन प्रसाद, गणेश राम, मीना देवी, रेखा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद