फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रक्षाबंधन को लेकर बाजार में चहल पहल

Tue, 29 Aug 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रक्षाबंधन पर्व के लिए बाजार में खूब चहलपहल देखने को मिल रही है। मंगलवार को मौसम साफ रहने से ग्रामीण क्षेत्र से काफी आवाजाही रही। इससे दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे। महिलाओं ने राखी, मिठाई, गिफ्ट पैक और कपड़ों की खरीदारी की।
विज्ञापन

बहनें पोस्ट ऑफिस और कुरिअर के माध्यम से राखियां भेज रही हैं। पिथौरागढ़ के मुख्य डाकघर के सहायक अधीक्षक प्रकाश राम ने बताया कि अब तक 72 हजार राखियों की बुकिंग हो चुकी है। प्रतिदिन 1100 राखियां पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भाइयों के घरों तक पहुंचाई जा रही हैं। संवाद


हरेला क्लब की बहनों ने एसएसबी जवानों को बांधी राखी

टनकपुर (चंपावत)। हरेला क्लब की महिला इकाई कार्यकर्ताओं ने नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कलाध्पर में राखी बांधी। बहनों ने जवानों को तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। जवानों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। टनकपुर बैराज गेट कैंप कार्यालय में पहुंची क्लब की महिलाओं ने कमांडेंट आर राम और अन्य जवानों को राखी बांधी। वहां महिला इकाई अध्यक्ष सुमन वर्मा, विद्या जुकरिया, अनीता नैथानी, जानकी खर्कवाल, एमडीएम स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता चंद, उपाध्यक्ष सुनीता गहतोड़ी, पुष्पा मुरारी, हेमा जोशी, गीता तिवारी, पार्वती खर्कवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 29 टीएनपी 08 व 09 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें