फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दीपावली पर खाली हो गए अधिकांश एटीएम

Sun, 03 Nov 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दीपावली पर्व पर पिथौरागढ़ नगर के अधिकांश एटीएम खाली हो गए। कुछ बैंकों के एटीएम के शटर बंद थे। इसके चलते एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। पिथौरागढ़ नगर में विभिन्न बैंकों के 22 से अधिक एटीएम हैं। दीपावली पर सभी एटीएम में कैश डाला गया था। एटीएम से रुपये निकालकर लोगों ने दीपावली पर खरीदारी की। ऐसे में अधिकांश एटीएम खाली हो गए। कई बैंकों में एटीएम बैंक परिसर के भीतर हैं। ऐसे में बैंक में अवकाश होने पर एटीएम सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें