फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार से अधिक आबादी को मिलेगी पेयजल संकट से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। शासन ने छह पेयजल योजनाओं के निर्माण के लिए 175 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इनमें से गंगोलीहाट में तीन, पिथौरागढ़ में दो और डीडीहाट में एक योजना का निर्माण किया जाएगा। योजनाओं के निर्माण के बाद तीनों विकासखंडों की 40 हजार से अधिक की आबादी का पेयजल संकट दूर होगा।
विज्ञापन

जल निगम के ईई आरएस धर्मशक्तू ने बताया कि शासन से छह पेयजल योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। 175 करोड़ की लागत से मड़मानले, चंडिकाघाट, गर्खा, पोखरी, बेलपट्टी और बासुकीनाग पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जाएगा। मड़मानले, चंडिका घाट पेयजल योजनाओं से पिथौरागढ़ क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
गर्खा पंपिंग योजना से डीडीहाट क्षेत्र का पेयजल संकट दूर होगा। पोखरी, बेलपट्टी, बासुकीनाग पेयजल योजना निर्माण से गंगोलीहाट क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद इन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें