फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के क्षतिग्रस्त रास्तों का कोई सुधलेवा नहीं

Sun, 09 Jul 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धोबीघाट-जीआईसी मार्ग में क्षतिग्रस्त जाली के स्थान पर लगाया गया लकड़ी के तख्ते का टुकड़ा। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के क्षतिग्रस्त रास्तों का कोई सुधलेवा नहीं है। रास्तों की नालियों के ऊपर से लोहे की जालियां गायब हैं। कुछ स्थानों पर लोगों ने क्षतिग्रस्त चैंबर पर लकड़ी के तख्ते डालकर बचाव किया है।
विज्ञापन



जीआईसी और सरस्वती विहार कॉलोनी के पैदल मार्ग बदहाल हैं। धाेबीघाट से पियाना होकर महादेव और टकाड़ी वाले रास्ते पर चैंबर में लगी लोहे की जाली गायब है। स्थानीय लोगों को तो इस स्थान पर बने खतरे का पता है लेकिन रात में चलने वाले लोगों समेत कई दोपहिया वाहन इसमें घुसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। धोबीघाट से जीआईसी की ओर जाने वाले मार्ग पर हाल ही में लगाई गई लोहे की जाली टूट गई है। स्थानीय दुकानदारों ने इस क्षतिग्रस्त लोहे की जाली के स्थान पर लकड़ी का तख्ता लगाया है। इसके बावजूद क्षतिग्रस्त मार्ग का सुधार नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से क्षतिग्रस्त मार्ग को जल्द सुधारने की मांग की है।




पैदल रास्तों पर भी बना दिए स्पीड ब्रेकर

पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर लोगों ने अपने घरों के बाहर रास्तों पर मनमाने तरीके से स्पीड ब्रेकर बना दिए हैं। ऊंचे स्पीड ब्रेकर के कारण दोपहिया वाहन सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीमार, बुजुर्ग या गर्भवतियों को दोपहिया वाहन में बैठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना मुश्किल हो रहा है। लोग इन स्पीड ब्रेकर के पास गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पालिका के रास्तों में किए गए इस तरह के अवैध कार्य की जानकारी भी पालिका को नहीं है। ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि पालिका के रास्तों पर अवैध रूप से बने स्पीड ब्रेकर को तुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें