फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मेलापानी-देवलथल मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे

Mon, 17 Jul 2023 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवलथल तहसील के मेलापानी-देवलथल लिंक रोड परजगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। गढ्डों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी गड्ढे नहीं भरे जाने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर किया गया डामरीकरण तीन माह से अधिक समय तक नहीं टिकता है। व्यापारी नरेश पांडेय ने बताया कि पिछले सप्ताह देवलथल में विधिक शिविर में अधिकारियों के कार्यक्रम को देखते हुए विभाग ने सड़क के गड्ढों में मिट्टी भर दी थी। गड्ढों में भरी गई मिट्टी दूसरे दिन ही बारिश से बह गई है।
पूर्व जिला पंचायत जगदीश कुमार का कहना है कि लोक निर्माण विभाग समय-समय पर गड्ढों को पाटने के लिए डामरीकरण करता है लेकिन घटिया कार्य के कारण तीन माह में ही सड़क फिर बदहाल स्थिति में पहुंच जाती है। लोग बहुत परेशान रहते हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से सड़क सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

इसके बावजूद विभाग की ओर से ठेकेदार को धन का भुगतान कर दिया जाता है। उन्होंने कहा है कि यदि गड्ढे पाटकर सड़क को यातायात के लिए दुरुस्त नहीं किया जाता है तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें