थल-सातशिलिंग सड़क पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। पिछले एक साल से थल में पानी के धारे के समीप कूड़ा डाला जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष है। थल-सातशिलिंग मुख्य सड़क पर बाजार का कूड़ा डाले जाने से गंदगी फैल रही है।
जिला पंचायत और शिव भूमि व्यापार मंडल की आपसी सहमति से 15 दिन पूर्व यहां पर लगा कूड़ादान भी हटाया गया था। यहां एकत्र कूड़े का निस्तारण कर इसे दूसरी जगह डालने के लिए चयनित किया था। बावजूद इसके इसी स्थान पर कूड़ा फेंका जा रहा है।
शिव भूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सामंत और महासचिव मदन मोहन उपाध्याय ने बताया कि कूड़ा हटाने के अगले दिन से निषिद्ध क्षेत्र में बाजार की सफाई के लिए तैनात किए गए सफाई कर्मियों ने यहां फिर से कूड़ा डालना शुरू कर दिया।