फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मोदी ने देव डांगरों से कहा, मेरे मन में है मंदिर को भव्य बनाने की योजना

Fri, 13 Oct 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
भोज पत्र पर लिखे ज्ञापन के साथ रिटायर्ड पीसीएस अ​धिकारी सत्यवान सिंह कुटियाल। संवाद
विज्ञापन
धारचूला ( पिथौरागढ़ )। भगवान शिव के प्राचीन स्थल आदि कैलाश की भव्यता के दर्शन करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देव डांगरों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे मन में इस मंदिर को भव्य बनाने की योजना है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने चीन सीमा के निकट स्थित आदि कैलाश पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की है। इस अवसर पर उन्होंने शिव मंदिर की दान पेटी में धनराशि डाली और पांच देव डांगरों (लामा) रमेश सिंह कुटियाल, गोपाल सिंह कुटियाल, चैत सिंह कुटियाल, हरीश सिंह कुटियाल और बीरेंद्र सिंह कुटियाल को लिफाफों में दक्षिणा दी। पांचों देव डांगरों ने जब प्रधानमंत्री को क्षेत्र के विकास के लिए भोज पत्र पर लिखा ज्ञापन सौंपा तो पीएम ने कहा कि उनके मन में इस मंदिर को भव्य बनाने की योजना है। प्रधानमंत्री की बात से पांचों देव डांगर काफी खुश हैं।
.........इनसेट..........
गोपाल सिंह कुटियाल ने पीएम को शालिग्राम भेंट किया

धारचूला। आदि कैलाश स्थित शिव मंदिर के देव डांगर गोपाल सिंह कुटियाल ने प्रधानमंत्री को शालीग्राम भेंट किया। गांव से धारचूला वापस लौटने पर लामा रमेश सिंह और हरीश सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहली बार कोई पीएम हमारे क्षेत्र में आए हैं। इससे सभी व्यास घाटी के लोगों को गर्व का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र का और अधिक विकास होगा।
विज्ञापन

........इनसेट.......
धारचूला। देव डांगरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भोज पत्र में लिखा ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में व्यास घाटी के विकास की मांग की है। इसमें मुख्य रूप से घाटी में बिजली, संचार, सीवरेज की सुविधा, गांव की चरागाह वाली भूमि पर सहमति से ही सैन्य निर्माण करने, आदि कैलाश को पांचवें धाम के रूप में विकसित करने, गांव की बंजर भूमि आबाद करने के लिए युवाओं को सब्सिडी पर कृषि उपकरण उपलब्ध कराने की मांगें प्रमुख हैं।
........इनसेट.........
धारचूला। प्रधानमंत्री को भोज पत्र पर ज्ञापन लिखने वाले सत्यवान सिंह कुटियाल कुटी निवासी हैं। 1990 बैच के रिटायर पीसीएस अधिकारी सहायक महानिरीक्षक (स्टांप औ रजिस्ट्री) सत्यवान सिंह ने कहा कि पीएम के हमारे क्षेत्र में आना पूरे सीमांत के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है। पीएम के आने के बाद पर्यटन को और गति मिलेगी साथ ही अन्य विकास के कार्य भी तेजी से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें