फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खकोड़ा गांव में लगा आधुनिक हैंडपंप

Sat, 27 Jun 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के रेगडू क्षेत्र स्थित खकोड़ा गांव के कालसन मंदिर परिसर में आधुनिक मोडेक्स प्रणाली का हैंडपंप स्थापित किया गया है। इसके शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। हैंडपंप स्थापना का कार्य क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से हुआ है। खकोड़ा गांव के बुजुर्ग उमेश सिंह अधिकारी, माधव सिंह मेहता, तारा सिंह अधिकारी, पुष्कर सिंह मेहता, हयात सिंह, मोहन सिंह मेहता और विक्रम सिंह मेहता सहित अन्य ग्रामीणों ने हैंडपंप स्थापित होने पर खुशी जताते हुए इसे सराहनीय कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें