पिथौरागढ़। कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। पिथौरागढ़ में प्रशासन ने मॉकड्रिल की।
रविवार को मॉक ड्रिल में कोरोना के मरीज पाए जाने से लेकर उनको आइसोलेशन वार्ड में पहुंचाने तक की रिहर्सल की गई। मॉक ड्रिल के लिए टीवी अस्पताल को केंद्र बनाया गया था। यहां से मरीजों को जांच के लिए एंबुलेंस से क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया। इस दौरान एंबुलेंस सहित प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन सड़कों पर दौड़ते रहे। मॉकड्रिल की व्यवस्थाओं का डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जायजा लिया। एसपी प्रीति प्रियदर्शनी, एडीएम आरडी पालीवाल और एसडीएम तुषार सैनी, कोतवाल ओम प्रकाश शर्मा, एसएसआई कृष्ण चंद्र सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।