संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। स्थानीय भाजपा विधायक चंद्रा पंत ने लॉकडाउन में बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को वापस घर लाने की मांग की है। बुधवार को सीएम को भेजे पत्र में विधायक चंद्रा पंत ने कहा कि लॉकडाउन में सीमांत के सैकड़ों युवा मुंबई, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल, राजस्थान, बंगलुरू सहित कई अन्य बाहरी राज्यों में फंसे हैं। कहा लॉकडाउन के कारण उनके पास रोजगार भी नहीं है। इससे उनको भरण पोषण में काफी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने सीएम से फंसे हुए युवाओं को घर पहुंचाने के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।