फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बच्चे के साथ लापता हुई महिला देहरादून में मिली

Mon, 05 May 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस ने 12 वर्षीय बच्चे के साथ घर से लापता महिला को देहरादून से बरामद कर लिया है। मामले के अनुसार बीते 31 मार्च को डीडीहाट थाने में स्थानीय व्यक्ति ने तहरीर देकर कहा था कि उसकी पत्नी 12 वर्षीय के बच्चे के साथ कहीं चली गई है। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस ने महिला और उसके बच्चे की तलाश शुरू की। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से गुमशुदा महिला को देहरादून के रायवाला से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस महिला की काउंसिलिंग कर आगे की कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें