पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा ने बताया कि जिले में मडुवे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 38.46 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है। कृषक समूहों को प्रति क्विंटल 150 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आठ विकासखंड की 64 न्याय पंचायतों में मोटे अनाज को लेकर गोष्ठियां की जा रही हैं। जिले भर में मडुवा खरीद के लिए 21 क्रय केंद्रों की स्थापना की गई है। डीएम ने अधिकारियों को मडुवा खरीद के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ रमा गोस्वामी आदि अधिकारी थे। संवाद