रोटी बैक के सदस्यों का स्वागत करते प्रवासी लोग। संजू पंत डीडीहाट
- फोटो : AMAR UJALA
डीडीहाट(पिथौरागढ़)- क्वारंटीन सेंटरो में रह रहे प्रवासी लोगों ने क्वारंटीन समय पूरा कर घर जाने से पहले रोटी बैक का आभार व्यक्त किया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डीहीहाट में बने क्वारंटीन सेंटर में पिछले 14 दिनों से मुम्बई, पूना, दिल्ली, यूपी से अपने घर आ रहे 21 लोगों को कोरोना की वजह से संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। इनके खाने की सम्पूर्ण व्यवस्था प्रशासन व नगर पालिका ने रोटी बैक को दी थी। रोटी बैक के अध्यक्ष संजय पंत ने बताया कि जब वह सुबह का नाश्ता व चाय देने डाइट पहुचे तो डाइट में रह रहे प्रवासी लोगों ने रोटी बैक को थैक्यू कहते हुये फूलों की बरसात कर दी। कई महिला प्रवासियों के आंखों में आंसू थें। मुम्बई निवासी डीएस राणा ने कहा कि उनका पूरा परिवार यहां पर क्वारंटीन था। रोटी बैक ने उनके परिवार का ख्याल अपने परिवार की तरह रखा। फोटो- रोटी बैक के सदस्यों का स्वागत करते प्रवासी लोंग।