कनालीछीना (पिथौरागढ़)। दमगड़ा में एक अधेड़ की चट्टान से गिरकर मौत हो गई है। प्रधान जगदीश चंद्र पांडे ने बताया कि शुक्रवार रात प्रकाश पांडे (52) निवासी गुड़ोली बाजार से घर को जा रहे थे। दमगड़ा के पास पैर फिसलने से वो चट्टान से गिर गए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। जब वो घर नहीं पहुंचे तो रात को ही उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई थी। शनिवार को उनका शव चट्टान से नीचे मिला। प्रधान ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की।