पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना में प्रस्तावित सड़कों के चयन को लेकर जिला स्तरीय समिति के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 250 आबादी वाले गांव और 1.50 किमी पैदल दूरी वाले गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाना है। आरडब्लूडी के ईई विनोद जोशी ने ग्राम सड़क योजना में पिथौरागढ़, डीडीहाट ,गंगोलीहाट से मिले प्रस्तावों की जानकारी दी। डीएम ने पीएमजीएसवाई और लोनिवि के ईई को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना में प्रस्तावित सड़कों के प्रस्तवों की फिर से जांच करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में डीडीओ रमा गोस्वामी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद