फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कांग्रेस की 2027 चुनाव रणनीति पर बैठक, कई लोग पार्टी में शामिल

Sun, 05 Jul 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा। यह बैठक विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई, जहां आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान बाराकोट क्षेत्र से आए कई लोग कांग्रेस में शामिल हुए। अधिकारी ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने अधिकारी के नेतृत्व में 2027 विधानसभा चुनाव जीतने का संकल्प लिया। यहां बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी, लोहाघाट ब्लॉक अध्यक्ष चांद सिंह बोहरा, नगर अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह कुटियाल, शैलेंद्र राय, भुवन चौबे, जितेंद्र साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें