फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीएम ने अधिकारियों को दिए राजस्व बढ़ाने के निर्देश

Sat, 30 Sep 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने राजस्व बढ़ाने के लिए खनन, बिजली, आबकारी आदि विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिला खान अधिकारी राहुल नेगी को निर्देश दिए कि जिले में उपखनिज के लिए नदी तट पर अधिकतम संख्या में पट्टे चिह्नित किए जाएं। इससे अवैध खनन पर रोक लगेगी और राजस्व बढ़ेगा। उन्होंने ऊर्जा निगम के ईई नितिन सिंह गर्खाल को बिजली चोरी पकड़ने के लिए एसडीएम से तालमेल बनाकर अभियान चलाया जाए। बैठक में राज्य कर अधिकारी विक्रम सिंह राणा, सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता धीरज जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तहसीलदार के नेतृत्व में चल रहा राजस्व वसूली अभियान

चंपावत। तहसीलदार ज्योति धपवाल के नेतृत्व में शत प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान जलाया जा रहा है। राजस्व विभाग की टीम विभिन्न गांवों मो तहसीलदार के नेतृत्व में शुक्रवार को मुडियानी, अमोड़ी, बडोली आदि स्थानों पर बकाये दारों से संपर्क किया। तहसीलदार ने बताया कि बकायेदार आरसी कटने और गिरफ्तारी से बचने के लिए समय से राजस्व देयकों का भुगतान करें। अभियान में अमीन देवेंद्र भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक बची सिंह जीना, भुवन पांडेय, प्रकाश कुंवर, अर्जुन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें