फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नकाबपोश ने व्यापारी की आंख में डाली मिर्च, लूट का प्रयास असफल होने पर किया जख्मी

Fri, 07 Apr 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी में अज्ञात नकाबपोश के हमले में घायल व्यापारी भगत सिंह मर्तोलिया। - फोटो : मुनस्यारी में अज्ञात नकाबपोश के हमले में घायल व्यापारी भगत सिंह मर्तोलिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी में नकाबपोश बदमाश ने दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंककर लूटने का प्रयास किया। लूट में असफल होने पर नकाबपोश लोहे के पाइप से व्यापारी के सिर पर प्रहार कर मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इस वारदात से मुनस्यारी में दहशत का माहौल है।

बृहस्पतिवार रात करीब 8.30 बजे मुनस्यारी के प्रतिष्ठित व्यापारी भगत सिंह मर्तोलिया अपनी परचून और हार्डवेयर की दुकान बंद कर अपने गांव मर्तोलीबाड़ा जा रहे थे। तभी घर से कुछ दूरी पर स्थित पुराने फर्स्वाण धारे के पास घात लगाकर बैठे एक अज्ञात नकाबपोश ने उनकी आंखों में मिर्च झोंककर लूटपाट की कोशिश की। जब व्यापारी ने उसका मुकाबला किया तो नकाबपोश ने उनके सिर पर लोहे की राड से हमला कर लहूलुहान कर घायल कर दिया। बचाव में भगत सिंह ने भी हमलावर पर वार किया।
विज्ञापन



व्यापारी के शोर मचाने पर हमलावर वहां से भाग खड़ा हुआ। शोर सुनने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने उन्हें निजी वाहन से सीएचसी मुनस्यारी पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। व्यापारी की ओर से तहरीर मिलने के बाद मुनस्यारी थाना और मदकोट चौकी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इस मामले में मुनस्यारी थाने में अज्ञात के खिलाफ धारा- 323, 312 और 506 में केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लोअर काटकर बनाया गया था नकाब
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। घटनास्थल से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त नकाब आदि सामान बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि लोअर काटकर बनाया गया नकाब, भगवा रंग का गमछा, कैप, नजर का चश्मा, खून लगा एक पत्थर का टुकड़ा, एक आधा इंच का दो फुट लंबा लोहे का पाइप मौके से मिला है। पाइप के एक ओर कपड़ा लपेटकर हत्था बनाया गया है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने पुलिस से की जल्द गिरफ्तारी की मांग
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। मुनस्यारी में व्यापारी पर लूट के इरादे से हुए कातिलाना हमले के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। व्यापारियों ने मुनस्यारी थाने पहुंचकर जल्द हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर व्यापारी मुन्ना सयाना, प्रमोद द्विवेदी, रवि बृजवाल, कैलाश जंगपांगी, बलवंत जेष्ठा, मनोज बोथ्याल, गट्टू बृजवाल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें