फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई स्कूलों में पेयजल की व्यवस्था नहीं

Sun, 01 Mar 2015 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मूनाकोट विकासखंड में कई स्कूल ऐसे हैं जहां पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण मध्याह्न भोजन बनाने में दिक्कत आती है। बच्चों के पीने के लिए भी एक किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ता है। जिला पंचायत सदस्य गोदावरी देवी ने क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद बताया कि प्राथमिक विद्यालय बंदा, मझेड़ा, लछैर, सौरलेख, जूनियर हाईस्कूल डुंगराकोट, जीआईसी टोटानौला में पेयजल का कनेक्शन नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में पेयजल की व्यवस्था करने संबंधी शासन के निर्देशों के बाद भी पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया को समस्या की जानकारी दी है और तत्काल पेयजल की व्यवस्था करने को कहा है। सीईओ का कहना है कि इन स्कूलों में पेयजल के कनेक्शन देने के लिए जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों से बात की गई है। जल्दी ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें