पिथौरागढ़। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पावर ग्रिड ने चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 100 बालिकाओं ने भाग लिया। मानसी जोशी पहले, भूमिका मेहता दूसरे और उत्कर्षा जोशी तीसरे स्थान पर रहीं। उप महाप्रबंधक संदीप कोठारी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजेंद्र सिंह चौहान, मयूर फुलेरा, चंद्रशेखर कापड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद