फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की सेहत को लेकर अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी युवक। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गणाई/पिथौरागढ़। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सेहत को लेकर अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति नरेन्द्र मेहता पुत्र मोहन सिंह को राजस्व पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। युवक गिरफ्तारी से बचने के लिए घर से फरार हो गया था। बुधवार को गंगोलीहाट विकासखंड के बटगेरी निवासी नरेंद्र मेहता ने फेसबुक में सीएम की सेहत को लेकर अफवाह उड़ाई थी। युवक की धरपकड़ के लिए एक टीम गांव गई थी लेकिन युवक फरार हो गया था। आरोपी के घर पर वापस लौटने की मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम में राजस्व निरीक्षक गणाई रमेश गिरी गोस्वामी, राजस्व उपनिरीक्षक बनकोट मनीष पुरोहित,राजस्व उपनिरीक्षक गणाई मदन मोहन जोशी शामिल रहे थे। आरोपी को मजिस्ट्रेट गंगोलीहाट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें