फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे युवकों की जीप पलटी, एक की मौत, नौ घायल

Mon, 06 Oct 2025 04:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

दार्चुला जिले में क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे लोगों की जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि नौ यात्री घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

झूलाघाट से सटे नेपाल के दार्चुला जिले में क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे लोगों की जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि नौ यात्री घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर है।

भारतीय सीमा से लगे दार्चुला में बा प्र 03001 ज 0206 नंबर की यात्री जीप महाकाली नगरपालिका, वार्ड नंबर-9, साकार गांव से निसिल जा रही थी। महाकाली नगरपालिका-6, निसिल क्षेत्र के बजगाड़ी में जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। जिला प्रहरी दार्चुला के प्रमुख, डीएसपी गौरव महत ने बताया कि जीप में 12 यात्री सवार थे।

दुर्घटना में एक स्थानीय युवक नरेश बहादुर पाल (28) की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल नाै लोगों को दार्चुला जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को धनगढ़ी रेफर किया गया है। दो अन्य यात्री सकुशल बच गए। जीप में सवार सभी यात्री साकार गांव में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच देखकर निसिल लौट रहे थे। रास्ते में वे दुर्घटना का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें