फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलों की मार से माल्टा और संतरा बर्बाद

विज्ञापन
ओलों की मार से बिना पके ही इस तरह खेतों में गिरकर बरबाद हो रहा है माल्टा-संतरा संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिछले माह हुई ओलावृष्टि से नींबू प्रजाति के पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा है। ओलों की मार से माल्टा और संतरा पेड़ों से टूटकर गिरने से खेतों में ही बर्बाद हो रहा है। इसके चलते फल उत्पादकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के कनालीछीना विकासखंड में नींबू प्रजाति के फलों का अच्छा उत्पादन होता है। इस बार माल्टा, संतरा और चूख के पेड़ों में फलों की अच्छी पैदावार हुई थी। अक्तूबर में भारी ओलावृष्टि होने के कारण अधिकतर फल गिर गया था जो फल चोटिल हुए वह अब लगातार पेड़ों से गिर रहे हैं। ओलों की चोट लगने से अधिकतर फल पेड़ों में ही सड़ गया है। फलों के खराब होकर गिरने से उत्पादकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
कनालीछीना विकासखंड के गुड़ौली गांव निवासी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि इस साल फलों की अच्छी पैदावार हुई थी लेकिन ओलावृष्टि के कारण संतरा और माल्टा पेड़ों में ही खराब हो गया है। ओलों की चोट से फल लगातार पेड़ों से गिरकर बर्बाद हो रहा है। गांव के अन्य फल उत्पादकों की भी यही स्थिति है। परेशान फल उत्पादकों ने शासन-प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें