पिथौरागढ़। आयुर्वेदिक विभाग ने नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में योग अपनाने के साथ पौष्टिक आहार लेना जरूरी है। बीमारी से बचाव के लिए सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। वहां डॉ. ज्योत्सना सनवाल, प्रधानाचार्य आशुतोष कुंवर, डॉ. बीपी जोशी, डॉ. हेमलता आदि थे। संवाद