पूर्णागिरि (चंपावत)। भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका से मां पूर्णागिरि धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि कपाट शनिवार सुबह आठ बजे से बंद हैं। लगातार बारिश से यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। मौसम सामान्य होने पर ही कपाट खुलेंगे। धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को काली मंदिर के दर्शन कराकर लौटाया जा रहा है। मंदिर समिति ने यात्रा न करने की अपील की है।