धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश में राम भोले तीर्थ यात्रा और ऊं टूर एंड ट्रेवल्स के साथ तेलंगाना से आए 42 यात्रियों के दल ने पहली बार आदि कैलाश में मां चंडी का हवन यज्ञ किया। देश में खुशहाली और आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत के लिए हवन किया गया। यात्रियों को दिल्ली से राम भोले और हरीश सिंह कुटियाल लेकर आए थे। संवाद