फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेपाल सीमा से लगे गांवों के पशुओं में लंपी बीमारी अधिक

Tue, 16 May 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के दशौली में टीकाकरण को पहुंची टीम। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में नेपाल सीमा से लगे गांवों के पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के लक्षण अधिक मिल रहे हैं। इसे देखते हुए पशुपालन विभाग की टीम ने टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। जिले में अभी तक 32500 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। अभी भी 548 पशु बीमारी से ग्रसित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से जिले के सभी आठ विकास खंडों में गोवंशीय पशु लंपी वायरस से ग्रसित हैं। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल और ऊधम सिंह नगर से यहां पहुंचे 30 पशुधन प्रसार अधिकारियों को दुर्गम गांवों में पशुओं के टीकाकरण के लिए भेजा गया है। अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पंकज जोशी ने बताया कि प्रतिदिन 1500 पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। मंगलवार को गंगोलीहाट के राममंदिर चौना में डॉ. चेतना पंत, ग्यारह देवी के स्यूनी पांगर, बंगापानी में कमल उप्रेती, लिंगुरानी में डॉ. प्रणय अग्रवाल, मेसारी में हेमा जोशी, बमनगांव में कुंदन सिंह, खाई कोटली में शैलेंद्र सिंह और शंकर आर्या, बाटुला, रसैपाटा में राजेश्वर राम, हरकोट में दीपक किशोर, बबलू, दशौली में दीपशिखा ने पशुओं का टीकाकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें