फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट में हुआ भगवान राम का राज्याभिषेक

Fri, 03 Oct 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट की रामलीला में राम राज्याभिषेक का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। डीडीहाट में दस दिनों तक चली रामलीला का राम राज्याभिषेक के साथ समापन हुआ। रामलीला के अंमित दिन रावण का अहिरावण को युद्ध में भेजना, अहिरावण का मारा जाना, रावण का राम के साथ अंतिम युद्ध, रावण का मारा जाना, राम का सीता को अग्नि परीक्षा देने को कहना, सीता का अग्नि परीक्षा देना, राम का अयोध्या लौटना, अयोध्या में राम का राज्याभिषेक तक की लीला का मंचन किया गया। समापन पर जोंटी आर्ट ग्रुप बरेली के कलाकारों ने धार्मिक झांकी का प्रदर्शन किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ललित भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें