फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 15 से अनिश्चितकालीन धरना देंगे पशुपालक, सौंपा ज्ञापन

Sat, 10 Oct 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। दूध के खरीद मूल्य में वृद्धि की मांग को लेकर पशुपालकों ने 15 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने का एलान किया है। उन्होंने डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपकर इसकी सूचना दी। शनिवार को किसान मंच उत्तराखंड के संस्थापक कार्तिक उपाध्याय के नेतृत्व में पशुपालक कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को अपनी मांगों से अवगत कराया। पशुपालकों का कहना है कि पशु आहार, चारा और दवाइयों समेत अन्य खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद उन्हें दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने गाय के दूध का खरीद मूल्य 61 रुपये और भैंस के दूध का मूल्य 71 रुपये प्रति लीटर निर्धारित करने की मांग की। मांगों पर सुनवाई न होने से नाराज दुग्ध उत्पादक दुग्ध सहकारी संघ कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें