बेड़ीनाग। लॉकडाउन के दौरान बाजार बंदी का फायदा उठाकर अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को थाना बेरीनाग क्षेत्र अंतर्गत चौकोड़ी में चौकी प्रभारी ने उड़ियारी बैंड के पास पंकज सिंह, सुरेश सिंह को अवैध कच्ची शराब ले जाते हुए वाहन सहित पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम, 188 भादवि व धारा 51 (बी) आपदा प्रबंधन अधिनियम व महामारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना प्रभारी हेम पंत ने बताया लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। टीम में शामिल प्रभारी चौकी इंचार्ज चौकोड़ी विजय नेगी, एसआई सुनील सुतेडी, राजेंद्र गोस्वामी शामिल रहे।