फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: उच्च हिमालयी क्षेत्र में हुआ हल्का हिमपात

Mon, 18 Mar 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मौसम ने सोमवार को फिर करवट बदली। जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्का हिमपात हुआ। हिमपात से शाम के समय सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन महसूस हुई। सोमवार सुबह मौसम सामान्य रहा। दिन में धूप खिली रही। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। इस दौरान मुनस्यारी और धारचूला क्षेत्र के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्का हिमपात हुआ। अन्य स्थानों पर मौसम सामान्य रहा। मुनस्यारी और धारचूला की दारमा, व्यास घाटियों को छोड़कर अन्य स्थानों पर मौसम सामान्य बना हुआ है। घाटी वाले क्षेत्रों में दिन में गर्मी शुरू होने लगी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें