पिथौरागढ़। श्रम विभाग ने बेरोजगार युवाओं और कम मानदेय वाले 18 से 59 वर्ष तक के लोगों को ई-श्रम कार्ड से जोड़ने की पहल शुरू की है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि इससे लोगों को बेरोजगार भत्ता और जीवन बीमा की सुविधा उपलब्ध होगी। दुर्घटना की स्थिति में कार्ड धारक को चार लाख रुपये तक का बीमा कवरेज मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ई-श्रम कार्ड सत्यापन शिविर और सीएससी में ई-श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं। कार्ड बनने के बाद श्रम विभाग में ई-श्रम कार्ड की प्रतिलिपि जमा करना अनिवार्य है। संवाद