संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश से नदियां भी उफान पर हैं, जिससे नदी किनारे रह रहे लोगों में खौफ है। भारी बारिश के कारण चार आंतरिक सड़कें भी बंद हैं। जिले में सर्वाधिक वर्षा डीडीहाट में 39.00 एमएम बारिश हुई। बेरीनाग में 36.20, धारचूला में 12.20, मुनस्यारी में 6.00 और पिथौरागढ़ में 1.60 एमएम हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण थल- मुनस्यारी सड़क पर आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। यहां पर नया बस्ती के पास पहाड़ी से लगातार भू-स्खलन हो रहा है। जिस कारण पहाड़ी से गिरे बोल्डर गाड़ियों में गिरने का खतरा बना हुआ है। भारी बारिश के कारण रई, पंडा पुल सहित कई अन्य क्षेत्रों में जल भराव होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। भारी बारिश के कारण काली नदी, सरयू नदी, गोरी जौलजीबी और मदकोट ऊफान पर चल रही है। जिससे नदी किनारे लोग सहमे हुए। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे नहीं जाने की अपील की है। भारी बारिश के कारण तवाघाट- घटियाबगड़, मदकोट- दारमा, हुपली- सुंदरीनाग और डीडीहाट- पमस्यारी सड़क बंद चल रही हैं। जिससे तीन हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र सड़कों को खोलने की मांग की है।
------::: जिले में हुई बारिश का विवरण एमएम में ::: डीडीहाट- 39.00, बेरीनाग- 36.20, धारचूला- 12.20, मुनस्यारी- 6.00 पिथौरागढ़- 1.60 ----:::: नदियों का जल स्तर नदी ::: जल स्तर खतरें का निशान काली - 888.15 - 890.00 सरयू - 446.30 - 453.00 जौलजीबी गोरी- 604.25 - 607.8 मदकोट गोरी - 1211.65 - 1215.10