फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर में 60 फीसदी हिस्से में पानी की सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में 60 फीसदी आबादी पानी की समस्या से जूझ रही है। यूपीसीएल की 33 केवी लाइन में पेड़ गिरने के कारण आंवलाघाट पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। रविवार को 40 फीसदी आबादी को तीन योजनाओं से पानी की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन

नगर के 60 फीसदी हिस्से में रविवार को पेयजल आपूर्ति ठप रही। नगर के टकाना, सेरा, सिनेमा लाइन, लिंक रोड क्षेत्र में कई स्थानों पर पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। लोग सुबह से पानी का इंतजार करते रहे। टकाना क्षेत्र में एक घर में शादी की तैयारी चल रही थी लेकिन पानी न आने के कारण शादी वाले घर के लोग भी परेशान रहे।
नगर की 40 फीसदी आबादी के लिए घाट, भिलौत, रई पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की गई जबकि नगर की आबादी को रोजाना 12.50 एमएलडी पानी की जरूरत है लेकिन बिजली न होने के कारण पेयजल आंवलाघाट का पानी पंप नहीं हो सका। जल संस्थान के ईई सुरेश जोशी ने बताया कि शनिवार तीन बजे यूपीसीएल की 33 केवी लाइन में पेड़ आने के कारण आंवलाघाट पंपिंग योजना से पानी पंप नहीं हो सका। नगर के 60 फीसदी हिस्से में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। बिजली आपूर्ति सुचारु होने के बाद पेयजल आपूर्ति ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति रही ठप
गंगोलीहाट/पिथौरागढ़। गंगोलीहाट में हो रही बारिश के कारण पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। शालीखेत पंपिंग योजना में मलबा आने के कारण गंगोलीहाट बाजार सहित कई गांवों में पानी की आपूर्ति बंद है। जिले से गंगोलीहाट आने वाली विद्युत लाइन में भी खराबी आ गई है। यूपीसीएल ने थल से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बहाल किया है लेकिन अधिकतर समय बिजली कटौती हो रही है। पिथौरागढ़ नगर के सेरा क्षेत्र के लोग लोवोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले दो हफ्ते से क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या है।
क्षेत्र की तीन हजार से अधिक की आबादी परेशान है। यूपीसीएल कार्यालय और डीएम के ईमेल पर सूचना दी गई है। लो वोल्टेज के कारण बिजली के उपकरण फुंकने का डर बना हुआ है। लोगों के जरूरी काम होना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो यूपीसीएल कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें