फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुवानी के मुंगरौली में दिनदहाड़े तेंदुए की धमक

Sun, 19 Jul 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत दिगरा मुवानी के मुंगरौली गांव में दिनदहाड़े तेंदुए की धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से गांव के आसपास ही दिखाई दे रहा है। इससे उनके रोजमर्रा के कार्यों में भी दिक्कत हो रही है। नजदीक ही महाविद्यालय होने से छात्र-छात्राओं और स्टाफ को भी तेंदुए से खतरा बना हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि तेंदुआ कभी भी लोगों पर हमला कर सकता है। ग्राम प्रधान जगत सिंह मेहता ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें