फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेव धारे के पास दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

विज्ञापन
महादेव में गश्त करती वन विभाग की टीम। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सटे महादेव धारे के पास तेंदुआ दिखने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इधर ग्राम गणकोट के सुकौली में वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ नहीं आया। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ क्षेत्र में दिख रहा है, लेकिन वह पिंजरे के पास नहीं आ रहा है। बृहस्पतिवार को ग्राम सभा हुड़ेती के महादेव धारे में तड़के एक तेंदुआ (मादा) अपने दो शावकों के साथ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बन विभाग को दी। रेंजर डीसी जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तेंदुआ क्षेत्र से दूर जा चुका था। वन विभाग की टीम तीन बार गश्त कर रही है। लोगों को अकेले उस क्षेत्र में न जाने के साथ ही जागरूक और सतर्क रहने की अपील वन विभाग कर रहा है। महादेव धारा सबसे व्यस्त क्षेत्र है। यहां पर जलस्रोत होने के कारण नगर के साथ ही ग्रामीण आबादी पानी के लिए अंधेरे में ही पहुंचने लगती है। इस कारण यहां पर सुबह से ही भीड़ रहती है। बलवंत गढ़कोटी ने बताया कि अब तेंदुए के कारण उजाले में पानी लेने आएंगे। डीएफओ डॉ. विनय भार्गव ने बताया कि सितंबर में तेंदुए अधिक आक्रामक होते हैं। लोग अकेले या देर रात घर से बाहर न निकलें। सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें