नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। दिनदहाड़े तेंदुआ आबादी में नजर आने से लोगों में भय व्याप्त है। तेंदुए ने दिन में ही तल्ला भैसकोट निवासी देवेंद्र सिंह का बैल मार दिया। ग्राम प्रधान मीना देवी ने वन विभाग को पत्र लिखकर गरीब किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही ग्राम प्रधान का कहना है कि तेंदुआ आबादी के आसपास नजर आने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उन्होंने तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।