फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत

Fri, 09 Jun 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीसा बजेड़ क्षेत्र में तेंदुए की आपसी संघर्ष में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह बृहस्पतिवार को बीसा बजेड़ गांव से आगे सड़क पर एक तेंदुआ अचेत अवस्था में दिखाई दिया। लोगों ने पास जाकर देखा तो तेंदुआ कोई हलचल नहीं कर रहा था। पास पहुंचे तो वह मृत मिला। उसके गले में घाव थे। जिला पंचायत सदस्य बीसाबजेड़ पंकज सौन ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लिया। पिथौरागढ़ में पोस्टमार्टम करने के बाद शव को नष्ट कर दिया गया। रेंजर पीएस देऊपा ने बताया कि आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत हुई है। वह नर था। यह आपसी संघर्ष की तीसरी घटना है। इससे पहले गंगोलीहाट और फिर मूनाकोट में तेंदुए मृत मिल थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें