पिथौरागढ़। मूनाकोट विकास खंड के गांव रैगाड़ में तेंदुए का बच्चा मृत मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता योगेश चंद ने बुधवार सुबह आठ बजे वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुए के बच्चे का शव पड़ा होने की सूचना मिली। वन क्षेत्राधिकारी पूरन देऊपा के नेतृत्व में वन दरोगा कैलाश ग्वासीकोटी, मनोज ज्याला, मनोज पिलख्वाल, किरन नगरकोटी आदि मौके पर पहुंचे शव को रेंज कार्यालय लाया गया। यहां पशु चिकित्सक डॉ. सौरभ भट्ट और डॉ. प्रेमलता बसेड़ा ने पोस्टमार्टम किया। रेंजर ने बताया कि मृत नर शावक की उम्र 12 से 14 माह है। उन्होंने आशंका जताई कि आपसी संघर्ष में तेंदुए के बच्चे की मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट कर दिया गया। संवाद