फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राजकीय महाविद्यालय मुवानी में स्मार्ट क्लास का आगाज

Thu, 30 Jul 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
फोटो 30 पीटीएच 01 पी- मुवानी महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास के माध्यम छात्र-छात्राओं को पढ़ाते प
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय मुवानी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों के अनुरूप स्मार्ट क्लास के माध्यम से नवाचार आधारित शिक्षण शुरू किया गया है। यहां राजनीति विज्ञान विभाग ने राजनीति का परिचय विषय पर छात्र-छात्राओं को व्याख्यान दिया। सहायक प्राध्यापक राजकमल किशोर ने डिजिटल प्रस्तुतीकरण और समसामयिक उदाहरणों से राजनीति की अवधारणा, प्रकृति और महत्व समझाया। प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पंत ने कहा कि महाविद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धतियां अपनाई जा रही हैं। उन्होंने तकनीक आधारित शिक्षण को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों पर जोर दिया। डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि डिजिटल और इंटरैक्टिव प्रणाली से विद्यार्थी विषय को समझते, विश्लेषित करते और व्यावहारिक जीवन से जोड़कर सीखते हैं। यहां डॉ. रुपेश कुमार, डॉ. नीमा जोशी, भावना, कैलाश जोशी, धरम सिंह, अंशुल स्वरूप और वीरेंद्र सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें