फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पशुधन सहायक दान सिंह का अंतिम संस्कार किया

Wed, 19 Jun 2024 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्र के लगगाड़ा बुग्याल में भारत सरकार की भेड़ों को चुगाने गए पशुधन सहायक दान सिंह का शनिवार को निधन हो गया था। पशुपालन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने उनके शव को 100 किमी पैदल चलकर मुनस्यारी पहुंचाया। बुधवार को मुनस्यारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। दान सिंह का देर शाम थल में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर डिप्टी सीवीओ डॉ. पंकज जोशी, डॉ. नवीन आर्या, भगवान सिंह पंचपाल, पशुधन प्रसार अधिकारी कुंदन सिंह, निरंजन वर्मा, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. बहादुर सिंह सहित कई लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें