फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से भटेड़ी सड़क बंद, पेयजल योजना और गूल को भी खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सीमांत के झूलाघाट में बुधवार सुबह चार बजे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। भारी बारिश से मजिरकांडा-भटेड़ी सड़क पर भूस्खलन हो गया है। इससे च्योड़ीगांड पुल के पास कलेरी में मलवा आ गया और सड़क भी धंस गई। सड़क बंद होने से कटियानी और भटेड़ी गांवों तक बड़े वाहन नहीं गये। पीएमजीएसवाई की सड़क में भूस्खलन से च्योड़ीगाड़-मजिरकांडा पेयजल योजना को भी खतरा हो गया। मजिरकांडा के ग्रामीण चंद्रशेखर भट्ट ने बताया मजिरकांडा गांव में सिचाई के लिए बनी गूल को भी खतरा हो गया। भटेड़ी की प्रधान मनू देवी ने बताया भूस्खलन के बाद सड़क के क्षति की सूचना राजस्व उपनिरीक्षक और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें