टनकपुर (चंपावत)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्रशिक्षार्थी लक्ष्मी राणा ने एकेडमिक सत्र जुलाई 2026 में ऑल इंडिया में 26वीं रैंक और उत्तराखंड टॉप कर नाम रोशन किया है। उसका ट्रेड फैशन डिजाइनिंग और टेक्नोलॉजी है। लक्ष्मी ने 600 अंक पर 599 अंक हासिल किए हैं। संस्थान के अधिकारियों और अनुदेशकों ने सराहना की। संस्थान के फोर मैन गिरीश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में पहला स्थान प्राप्त कर लक्ष्मी ने गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर संस्थान में खुशी का माहौल है। प्रशिक्षणार्थी लक्ष्मी ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ-साथ प्रधानाचार्य लोकेश चंद्र भट्ट, फोरमैन गिरीश जोशी, राजिंदर कौर, अनुदेशक सुनील कुमार के मार्गदर्शन में सफलता हासिल की है।