फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : रोजमर्रा के सामान की किल्लत, रं समुदाय के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़ )। लॉक डाउन से अंतरराष्ट्रीय झूला पुल बन्द होने से व्यास घाटी के बूंदी, गर्ब्यांग, नपलचु, गुंजी, नाबी और कुटी के नेपाल में रहने वाले लगभग 200 लोग रोजमर्रा के सामान के लिए तरस गए हैं। पिछले कई दशकों से नेपाल में रह रहे रं समाज के कई परिवार रोजमर्रा के समान के लिए भारतीय बाजार पर निर्भर है। पुल बन्द होने से यह लोग रोजमर्रा सामग्री जैसे गैस, राशन, तेल, नमक सहित अन्य सामग्री को लेकर काफी दिक्कतों को सामना कर रहे है। गर्ब्यांग निवासी महेश गर्ब्याल और रेखा देवी ने फोन में बताया कि इन सभी लोगों के पास राशनकार्ड और गैस कार्ड भारतीय होने से नेपाल के दार्चुला प्रशासन लॉक डाउन के दौरान कोई भी राहत सामग्री नही दे रहा है। जिसके कारण इन लोगो को काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने दार्चुला प्रशासन राहत सामग्री देने या भारत से गैस और राशन आने के लिए झूला पुल खोलने की मांग लेकर ज्ञापन दिया है। रेखा देवी ने बताया कि इन 200 लोगों में से लगभग 50 लोग माइग्रेशन जाते हैं। ये लोग भी झूला पुल बन्द होने से फंसे हैं। बीजेपी के नगर मण्डल अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने उपजिलाधिकारी को राहत सामग्री वितरण और फंसे लोगों को भारत आने को लेकर ज्ञापन दिया। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि नेपाल दार्चुला में रह रहे रं समुदाय के लोगो की सूची मिलने पर नेपाल दार्चुला प्रशासन के साथ वार्ता करके बाद सामग्री वितरण की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें