फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं आयुक्त ने ली चीन सीमा के लिए बन रही सड़कों की जानकारी

विज्ञापन
भारत-चीन सीमा पर स्थित गुंजी में कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन सौंपते सीमांत के ग्रामीण। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत मंगलवार को महाकाली तटबंध के निरीक्षण के बाद गुंजी और नाभीढांग पहुंचे। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों से चीन सीमा के लिए बन रहे सड़क निर्माण कार्य की जानकारी ली।
विज्ञापन

गुंजी में रात्रि विश्राम के बाद कुमाऊं आयुक्त बुधवार सुबह गुंजी, कुटी, ज्योलिंकांग पहुंचे। उन्होंने बीआरओ से सड़क निर्माण कार्य की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। गुंजी वापसी पर कुमाऊं आयुक्त ग्राम पंचायत गुंजी में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल और बीडीसी सदस्य प्रियंका गुंज्याल के नेतृत्व में गांव की मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कुटी यांगती नदी से हो रहे भूकटाव को रोकने के लिए तटबंध बनाने की मांग की। गुंजी में बंद प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को पुन: खोलने, काली नदी पार नेपाल की और कौवा नामक जगह पर एसएसबी की ओर से आवाजाही में रोक न लगाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में गुंजी के ग्रामीण उस जगह पर पूजा पाठ और पशु चराने जाते थे। ग्रामीणों ने बताया कि मनेला नामक जगह पर कुछ बेरोजगार युवकों ने आजीविका के लिए दुकानें खोली हैं। उन पर प्रशासन ने मुकदमा लगाया है। ग्रामीणों ने मुकदमे वापस लेने की मांग भी की। गुंजी में एपीएल कार्ड धारक को उचित मूल्य में राशन और संचार सुविधा दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त ने समस्याएं सुन कर समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों से इस घाटी को स्वच्छ रखने की भी अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान एवरेस्ट विजेता पद्मश्री मोहन सिंह गुंज्याल ने भी कुमाऊं आयुक्त को व्यास घाटी की समस्याएं बताईं। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद कुमाऊं आयुक्त शाम को गुंजी से धारचूला लौटे। इस दौरान केएमवीएन के एमडी विनीत तोमर, एसडीएम नंदन कुमार, लामा कुलदीप गुंज्याल, लामा पान सिंह गुंज्याल, पूर्व प्रधान जसमा गुंज्याल, दशरथी गुंज्याल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें