पिथौरागढ़। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच को भेजे गए सभी 10 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने पर कोरोना की लड़ाई लड़ रहे अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। शनिवार को मैदानी क्षेत्रों से 355 लोग यहां पहुंचे। सभी लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने थर्मल स्क्रीनिंग कराई। चिकित्सकों ने संदिग्ध पाते हुए 10 लोगों के सैंपल लेकर जांच को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाए। कोरोना के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. राजेश ढकरियाल ने बताया कि जांच को भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले से अभी तक कुल 28 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।(संवाद)